लेखांकन क्या है ?

लेख एवं अंकन दो शब्दों के मेल से वने लेखांकन में लेख से मतलब लिखने से होता है तथा अंकन से मतलब अंकों से होता है । किसी घटना क्रम को अंकों में लिखे जाने को लेखांकन कहा जाता है ।
किसी खास उदेश्य को हासिल करने के लिए घटित घटनाओं को अंकों में लिखे जाने के क्रिया को लेखांकन कहा जाता है । यहाँ घटनाओं से मतलब उस समस्त क्रियाओं से होता है जिसमे रुपय का आदान-प्रदान होता है ?
उदाहरण :
किसी व्यवसाय में बहुत वार वस्तु खरीदा जाता है, बहुत वार विक्री होता है । खर्च भी होता रहता है आमदनी भी होता रहता है, कुल मिलाकर कितना खर्च हुआ कितना आमदनी हुआ किन-किन लोगों पर कितना वकाया है तथा लाभ या हानि कितना हुआ, इन समस्त जानकारियों को हासिल करने के लिए व्यवसायी अपने वही में घटित घटनाओं को लिखता रहता है । यही लिखने के क्रिया को लेखांकन कहा जाता है । अतः व्यवसाय के वित्तीय लेन-देनों को लिखा जाना ही लेखांकन है ।



लेन-देन के आधार पर लेखा को निम्नलिखित तीन भागों में बाटाँ गया है :
1.            व्यक्तिगत लेखा (Personal Account) :
व्यक्ति एवं संस्था से सम्बंधित लेखा को व्यक्तिगत लेखा कहते है । जैसे मोहन का लेख, शंकर वस्त्रालय का लेखा व्यक्तिगत लेखा हुआ ।
व्यक्तिगत लेखा का नियम (Rule of Personal Account) :
o             पाने वाले को नाम (Debit The Receiver)
o             देने वाले को जमा (Credit The Giver)







2.            वास्तविक लेखा (Real Account) :
वस्तु एवं सम्पति से संबंधित लेखा को वास्तविक लेखा कहतें है । जैसे रोकड़ का लेखा, साईकिल का लेखा वास्तविक लेखा हुआ ।
वास्तविक लेखा का नियम (Rule of Real Account) :
o             जो आवे उसे नाम (Debit what comes in )
o             जो जावे उसे जमा (Credit What goes out)


3.            अवास्तविक लेखा (Nominal Account)
खर्च एवं आमदनी से सम्बन्धित लेखा को अवास्तविक लेखा कहा जाता है । जैसे किराया का लेखा, ब्याज का लेखा अवास्तविक लेखा हुआ ।
अवास्तविक लेखा का नियम (Rule of Nominal Account) :
               सभी खर्च एवं हानियों को नाम (Debit all expenses and losses)
                सभी आमदनी एवं लाभों को जमा (Credit all incomes and gains)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Capital Gain Calculations With Excel File

Country-wise Financial Year List

March 2026 Closing: Adjustment Entries & Important Notes — Poori Jaankari Hindi Mein